फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैरू। गांव शिमली बास से मनसरबास मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामला बुधवार देर शाम का है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मनसरबास निवासी सतबीर ने बताया कि उसका भाई 40 वर्षीय सोमबीर सरकारी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। बुधवार शाम को वह अपने भतीजे के साथ खेत में जा रहा था, जब वह शिमली बास मार्ग पर पहुंचा तो अचानक ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में घायल सोमबीर को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष वालिया ने बताया कि मृतक सोमबीर के भाई सतबीर के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक सोमबीर दो बच्चों का पिता था। वीरवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें