फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्जन कार्यालय के पास में कचरे में फेंके आइस जेल पैक, खुले में पड़ा टीकाकरण का रिकॉर्ड

विज्ञापन
खुले में रखा वैक्सीनेशन से संबंधित रिकॉर्ड। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
नवनीत शर्मा
विज्ञापन

भिवानी। स्वास्थ्य विभाग दूसरों को जागरूकता और नियमों की पालना की नसीहत दे रहा है। खुद नियमों और सावधानियों को ताक पर रख काम में लगा हुआ है। सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर ही कचरे के ढेर में विभाग के कर्मचारियों ने रक्त को सुरक्षित रखने के लिए प्रयोग होने वाले आइस जेल पैक फेंक दिए हैं। वहीं, टीकाकरण अभियान के जुड़ा रिकॉर्ड बाहर खुले में रखकर छोड़ दिया है। यह लापरवाही कहीं और नहीं, बल्कि खुद सिविल सर्जन के कार्यालय से महज 20 कदम की दूरी पर हो रही है।
नागरिक अस्पताल के जिला ड्रग भंडारण के सामने ही कचरे के साथ में आइस जेल पैक फेंके हुए हैं। ये बिना प्रयोग किए हुए जेल पैक हैं, जोकि पिछले दिनों ही अस्पताल में भेजे गए थे। ड्रग वेयरहाउस में कुछ आइस जेल पैक तो अंदर रखवा दिए मगर दो बॉक्स और एक प्लास्टिक की थैली में पैक यहीं कचरे के साथ फेंक दिए। धूप में पड़े होने से जेल पैक खराब हो रहे हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से दी जाने वाली उपचार व अन्य सहायक सामग्री के प्रति स्वास्थ्य विभाग चिंतित नहीं है। सुविधा होने के बावजूद विभाग लापरवाही बरत रहा हैं।
विज्ञापन

रक्त को सुरक्षित रखने में सहायक है आइस जेल पैक
आइस जेल पैक का प्रयोग रक्त को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। नागरिक अस्पताल में बने ब्लड बैंक में रक्त का स्टॉक है। इस रक्त को सुरक्षित रखने के लिए उसे डी-फ्रीज में रखा जाता है। इसके साथ ही आइस जेल पैक भी रखे जाते है, ताकि रक्त जमे नहीं। इसके अलावा रक्त को किसी मरीज के लिए लेकर जाता हो तो कुलिंग बॉक्स में आइस जेल पैक के सहारे भी उसे रखा जाता है, जिससे रक्त सुरक्षित रहे। इनके अलावा रक्तदान शिविर के दौरान भी स्वास्थ्य विभाग की टीम आइस जेल पैक अपने साथ लेकर जाती है।
विज्ञापन

जानकारी लेने के बाद सुरक्षित रखना भूला विभाग
नागरिक अस्पताल के वार रूम में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। वैक्सीन लगवाने वाले हर लाभार्थी की जानकारी स्वास्थ्य विभाग अपने पास एकत्रित रहा है। इसमें लाभार्थी के नाम, पता, फोन नंबर, पूरा पता, आधार नंबर आदि जानकारी होती है। साथ ही जो वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते उनकी जानकारी भी होती है। विभाग द्वारा यह जानकारी तो पूरी ली जा रही है, मगर उसको संभाल कर रखना विभाग भूल गया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इस रिकॉर्ड को बाहर खुले में रख कर भूल गए हैं। पिछले दो दिनों से जिले में लगातार बारिश हो गई है। ऐसे में अगर रिकॉर्ड भीग भी सकता है। (संवाद)
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
इस मामले की मुझे जानकारी नहीं थी। इस बारे में तुरंत सिविल सर्जन से बात की जाएगी। अगर लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
- राहुल नरवाल, अतिरिक्त उपायुक्त, भिवानी।

खुले में कचरे में पड़ा आइस जेल पैक। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें