पुलिस की गिरफ्त में बुजुर्ग व्यक्ति के हत्यारोपी।
- फोटो : Bhiwani
तोशाम पुलिस ने बुजुर्ग हत्याकांड में दूसरा आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि गांव कैरू में 14 सितंबर को एक बुजुर्ग की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। बुजुर्ग का शव घर के आंगन में खून से लथपथ मिला था। इस संबंध में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था।
कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई मनीष वालिया की टीम ने बुजुर्ग हत्याकांड के मुख्य आरोपी को कैरू से गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान मोहन वासी कैरू के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी मोहन को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दूसरा आरोपी भी काबू किया। जिसकी पहचान सुंदर वासी जमालपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मोहन से हत्या में प्रयोग चाकू भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपियों ने खुलासा किया था कि मृतक बुजुर्ग ने मोहन से 1500 रुपये उधार लिए थे, जिसे नहीं लौटाने पर उसकी हत्या की थी।