फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों के परीक्षा केंद्र गांव में ही बनेंगे

विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह व सचिव कृष्‍ण कुमार को सम्मानित करते प्राइवेट स्कूल एसोसिएश? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह और बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार से मिला। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों की मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल बोर्ड के अधिकारियों से मिला था। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में ग्रामीण क्षेत्र में स्थित स्कूलों के सेंटर गांव में ही बनाए जाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि सभी स्कूल अपने स्टाफ का रिकॉर्ड अपडेट रखें, ताकि बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी लगते समय इसका ध्यान रखा जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया की सभी स्कूलों के बराबर स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने बोर्ड से स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों से बोर्ड द्वारा लिया जाने वाला वार्षिक शुल्क हटाने की मांग रखी। इस पर बोर्ड चेयरमैन ने विचार कर जल्द ही कोई निर्णय लेने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव दलशेर लोहान, भिवानी के महासचिव कर्ण मिरग, जींद अध्यक्ष पुरषोत्तम शर्मा, जींद के महासचिव राजेश शास्त्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार, सुनील खोखर जींद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें