फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमकार्ड बंद होने का झांसा दे जुटाई जानकारी, फिर खाते से उड़ाए 46340 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एक महिला को फोन कर उसके सिमकार्ड बंद होने का झांसा दिया और फिर उसके फोन में मैसेज पर लिंक भेजकर उसके बैंक खाता से जुड़ी जानकारी जुटाई और फिर खाते से 46340 रुपये की राशि गायब कर दी। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस को दी शिकायत में विजय नगर निवासी अनीता ने बताया कि उसके पास 27 जुलाई को एक फोन आया। जिस पर बोलने वाले ने उसकी सिम बंद होने की बात कही। उसे चालू रखने के लिए उसने दो एप डाउनलोड करने के लिए बोला। उसने फोन में दो एप डाउनलोड कर दी और फिर उसके बैंक खाते से जुड़ी जानकारी भी हासिल कर ली। उसने फोन पर मैसेज में कुछ लिंक भी भेजे। जिसके बाद उसके बैंक खाता से तीन ट्रांजेक्शन हो गई। जिनके जरिये उसके बैंक खाता से 46340 रुपये निकल गए। महिला ने बाद में इसकी पूछताछ की तो पता चला कि ये दोनों ट्रांजेक्शन बिजली विभाग और फिलिप कार्ड को हुई है। पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ ऑनलाइन धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें