फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई की मुख्य शाखा में लगी एटीएम से छेड़छाड़ कर 2.30 लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
एसबीआई के एटीएम बूथ के बाहर खड़े उपभोक्ता। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। शहर के घंटाघर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा पर लगी एटीएम से तकनीकी छेड़छाड़ कर दो लाख 30 हजार रुपये की नकदी निकाले जाने का मामला सामने आया है। मामला बैंक अधिकारियों के संज्ञान में आया तो इसकी शिकायत सिटी थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घंटाघर की एबीआई मुख्य शाखा प्रबंधक शशिभान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एसबीआई की मुख्य शाखा में एटीएम लगी है। 18 जून को एटीएम को खाली किया गया तो पता चला कि दो लाख 30 हजार रुपये कम हैं। इसके बाद मशीन के खाते की टीएक्सएन जांची गई। इस दौारान पता चला कि 15 व 16 जून को एटीएम से तकनीकी छेड़छाड़ की गई थी। जिसके बाद 23 टीएक्सएन से एटीएम से रुपये निकाले गए थे। मशीन से जिस एटीएम द्वारा पैसे निकाले गए उसका पता भी बैंक अधिकारियों ने ईमेल के जरिये लगा लिया। मामले की जानकारी एसबीआई के उच्चाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद स्थानीय बैंक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। वहीं एटीएम में रुपये डालने वाली एजेंसी की भूमिका की भी जांच हुई, जिसमें उसकी फिलहाल कोई भी संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई। इसके बाद मामले की अब बैंक अधिकारियों ने शिकायत सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
तकनीकी छेड़छाड़
एसबीआई मुख्य शाखा में लगी एटीएम में तकनीकी छेड़छाड़ कर दो लाख 30 हजार की नकदी निकाले जाने की शिकायत आई है। फिलहाल मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही इसमें खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-संदीप शर्मा, एसएचओ, सिटी पुलिस थाना भिवानी।
जांच में पकड़ में आया मामला
एटीएम के अंदर कैश की जांच की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि मशीन में दो लाख 30 हजार रुपये कैश कम है। इस संबंध में शाखा के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने पड़ताल की तो पता चला कि मशीन से तकनीकी छेड़छाड़ हुई है, जिसके बाद ये रुपये एटीएम का इस्तेमाल कर निकाले गए हैं। फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

-शशिभान, प्रबंधक, मुख्य शाखा, एसबीआई घंटाघर, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें