फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीमती सामान भेजने के नाम पर ठग लिए सवा लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। साइबर क्राइम के बढ़ते केसों को देखते हुए एक जुलाई से शुरू किया गए साइबर थाने में पहला केस दर्ज हुआ है। गोल्ड चेन, लैपटॉप, शर्ट, पेंट, परफ्यूम आदि के लालच में आए व्यक्ति से आरोपियों ने 1,27,500 रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के बाद धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ढाब ढाणी वासी युवक संजय ने बताया कि 13 जून को उसकी फेसबुक आईडी पर कैरोलिन हैरिसन से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद व्हाट्सअप नंबर पर बातचीत होने लगे। 24 जून को मैसेज आया कि आपके लिए एक गिफ्ट भेज रही हूं, जिसमें गोल्ड चेन, एप्पल लैपटॉप, एप्पल का आई फोन, शर्ट, पेंट, परफ्यूम आदि सामान है। सारा सामान रॉयल कोरियर के माध्यम से भेज रही हूं। 27 जून को मेरे पास मोबाइल नंबर 09599824793 से फोन आया, जिसने कहा वह कस्टम ऑफिस दिल्ली एयरपोर्ट से बोल रही हूं और आपका लंदन से एक पार्सल आया है। जिसमें गोल्ड, चेन, लैपटॉप, आई फोन, शर्ट, ट्राउजर, परफ्यूम आदि है। 29,500 रुपये चार्ज देने के बाद पार्सल आपके पते पर भेजा जाएगा। जिसके बाद उसने 27 जून को गूगल पे (9053700759 जिस पर एचडीएफसी अकाउंट नंबर 50100117130606) के माध्यम से यूनियन बैंक के रवि कुमार के खाता नंबर 307302010608173 (आईएफएससी कोड यूबीआईएन 0530735 व पेन नंबर आईजेडपीके 6938ई) में 29,500 रुपये भेज दिए। इसके बाद उसी दिन मोबाइल नंबर 09599824793 से दोबारा फोन आया, जिसने बताया कि आपका पार्सल चेक कर लिया है, जो सही है लेकिन हमने जो पार्सल खोला है उसमे 1000 पाउंड भी है। जिसका अलग से चार्ज लगेगा। इसके लिए आपको 98,000 रुपये ओर भेजने होंगे। उसके बाद ही आपको पार्सल मिलेगा। उनके कहने पर उसी दिन दो बार करके 20-20 हजार रुपये (कुल 40,000 रुपये) उपरोक्त खाता नंबर में डाल दिए और 28 जून को यूनियन बैंक भिवानी में जाकर उपरोक्त खाते में 58,000 रुपये जमा करवा दिए। एक घंटे बाद दोबारा फोन 09599824793 से आया कि कस्टम ऑफिसर दिल्ली एयरपोर्ट से बात कर रही हूं। आपको 79,000 रुपये और भेजने होंगे। फिर मुझे लगा कि मेरे साथ धोखाधड़ी हो रही है। मामले में एएसआई विजय कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें