फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में आशीर्वाद देने पहुंचे दिग्गज

Sun, 09 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिस्पशेसन पार्टी में उपस्थित शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा।
विज्ञापन
सांसद धर्मबीर सिंह के बेटे मोहित की शादी से पहले हुई रिसेप्शन पार्टी में भाजपा के मंत्री, विधायकों के अलावा कांग्रेस, इनेलो के दिग्गज नेता भी आशीर्वाद देने पहुंचे।
विज्ञापन

रोहतक रोड स्थित एक रिसोर्ट में सुबह शुरू हुई रिसेप्शन पार्टी सायं तक चली। सांसद धर्मबीर सिंह स्वयं अतिथियों के स्वागत में गेट के पास मौजूद रहे। रिसेप्शन पार्टी में दिनभर लोगों का आवागमन लगा रहा। भाजपा से शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया, कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह, विधायक रघुबीर सिंह कादियान, विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा, विधायक जगबीर मलिक, राजस्थान से विधायक श्रवण सिंह, संदीप तंवर, इनेलो से कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर, चेयरमैन सुनीता दुग्गल रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे और सांसद धर्मबीर, उनके पुत्र मोहित व परिवार के अन्य सदस्यों को बधाई दी। भिवानी ही नहीं तालू में भी रिसेप्शन पार्टी की गई। जिसमें गांव व आसपास के क्षेत्रों के लोग शामिल हुए।

खूब लगे ठहाके
सांसद के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में विभिन्न राजनीतिक दलों के मंत्रियों, विधायकों, नेताओं ने पार्टियों को भूल आपस में खूब ठहाके लगाए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद धर्मबीर सिंह को ठहाके लगाते देखा गया तो शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी सांसद व कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान मजाक करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें