फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत, दूसरे दिन भी बाधित रही बिजली

Mon, 03 Jun 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बासियां भवन के पास लू के थपेड़ों से बचने के लिए चेहरे पर चुन्नी बांधकर गंतव्य की और जातीं युवति
विज्ञापन
भिवानी। नौतपा में कुछ इलाकों में अंधड़ के साथ हुई बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। वहीं आंधी में टूटे पेड़ और बिजली पोल की वजह से ग्रामीण इलाकों में दूसरे दिन भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

गांव चांग में तेज आंधी के साथ हुई बारिश में करीब 25 से अधिक पेड़ टूटकर गिर गए वहीं बिजली लाइनों को भी काफी क्षति पहुंची। यहां रविवार को भी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। ग्रामीणों ने बताया कि आंधी इतनी तेज थी कि दुकानों के बाहर रखा सामान भी दूर जाकर गिरा। वहीं एक निर्माणाधीन मकान की दीवार भी ढह गई और एक प्लाॅट का गेट भी गिर गया। इसी तरह आंधी में काफी लोगों की संपत्ति और हरे पेड़ों का नुकसान हुआ। वहीं ढिगावामंडी और लोहारू क्षेत्र में बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई। जिसकी वजह से शाम को ठंडी हवा भी चली। रविवार को अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 33.2 डिग्री बना रहा। वहीं नौतपा में अधिकतम तापमान 48 डिग्री से अधिक पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान भी 35 डिग्री पार कर गया था। जिससे लोग भीषण गर्मी की मार झेलते रहे।
विज्ञापन

ये रहा दस दिनों में तापमान का उतार-चढ़ाव
तारीख: अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
23 मई- 45.9 31.3
24 मई- 44.3- 31.3
25 मई- 40.2- 30.4
26 मई- 44- 31.2
27 मई- 47.0- 29.9
28 मई- 45.5- 29.0
29 मई- 48.1- 31.2
30 मई- 46.4- 32
31 मई- 46- 30
1 जून- 48.1- 35.2
2 जून- 45.1- 33.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें