फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेठ किरोड़ीमल पार्क में आज होगा रावण दहन, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
सेठ किरोड़ीमल पार्क में दशहरा पर्व के लिए लगाए गए रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सेठ किरोड़ीमल पार्क में अग्रसेन रामलीला कमेटी द्वारा शुक्रवार को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। लगभग 100 फुट के रावण, 80 फुट कुंभकर्ण और 80 फुट मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सेठ किरोड़ीमल पार्क में शुक्रवार शाम चार बजे रामलीला का मंचन और करीब सात बजे पुतलों का दहन किया जाएगा। इस अवसर पर महंत चरणदास महाराज का सानिध्य रहेगा। श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी के प्रधान विजय बंसल टैनी व एडवोकेट अजय सर्राफ ने कहा कि पुतलों के अंदर एलईडी लाइटिंग, आतिशबाजी, पटाखे सजाए गए हैं, ताकि लोगों को एक अलग से नजारा देखने को मिले। उन्होंने कहा कि एक दिवसीय रामलीला और रावण दहन कार्यक्रम रहेगा। मुरादाबाद से पंकज दर्पण की टीम रामलीला का मंचन करेगी। इस मौके पर रामलीला कमेटी के प्रधान विजय बंसल, एडवोकेट अजय सर्राफ, विनोद गोयल, प्रवीण गर्ग, मामनचंद अग्रवाल, सुरेश विनोद डब्बेवाला, उमाकांत भोली,पवन भरतीया, राजकुमार दिनोदिया ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें