फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पीओएस मशीनें दुरुस्त होते ही डिपो पर शुरू होगा राशन वितरण

Fri, 13 Mar 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले के राशन डिपो पर मार्च माह का राशन पहुंचने के बावजूद पीओएस मशीनों में तकनीकी समस्या के कारण वितरण फिलहाल रुका हुआ है। मशीनें मुख्यालय स्तर पर दुरुस्त कराई जा रही हैं और इनके ठीक होते ही डिपो पर राशन वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अपार तिवारी ने बताया कि पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीनों के पुराने होने के कारण आधार से संबंधित तकनीकी समस्या आ रही है जिसके चलते पूरे प्रदेश में फिलहाल पीओएस मशीनें सुचारू रूप से कार्य नहीं कर पा रही हैं। इन मशीनों को चंडीगढ़ मुख्यालय स्तर पर दुरुस्त करवाया जा रहा है। मशीनें दोबारा सुचारू रूप से चलने लगेंगी तो नागरिकों को इसकी सूचना दे दी जाएगी और पीओएस मशीनों के माध्यम से राशन वितरण की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राशन वितरण को लेकर नागरिकों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
जिले में कुल 381 राशन डिपो हैं जबकि कुल 2,00,414 राशन कार्ड धारक हैं। इनमें 13,341 अंत्योदय (एएवाई) और 1,87,073 बीपीएल राशन कार्ड शामिल हैं। इन राशन कार्डों के अंतर्गत कुल 7,49,264 यूनिट पंजीकृत हैं जिनमें 35,659 एएवाई और 7,13,605 बीपीएल यूनिट शामिल हैं।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा मार्च माह का राशन जिले के सभी राशन डिपो पर पहुंचाया जा चुका है। विभाग की ओर से प्रत्येक बीपीएल और एएवाई राशन कार्ड पर 30 रुपये में एक लीटर सरसों का तेल तथा 100 रुपये में दो लीटर सरसों का तेल वितरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक बीपीएल और एएवाई राशन कार्ड पर एक किलोग्राम चीनी 13.50 रुपये प्रति किलो की दर से दी जा रही है।
इसके अलावा बीपीएल राशन कार्ड धारकों को प्रति सदस्य पांच किलोग्राम गेहूं तथा एएवाई राशन कार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड 35 किलोग्राम गेहूं निशुल्क वितरित किया जा रहा है।

फोटो: 07
वर्सन::::
पीओएस मशीनों के दुरूस्त करने का काम मुख्यालय से चल रहा है। इसके बाद राशन वितरण में यदि किसी प्रकार की शिकायत है तो नागरिक सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय में संपर्क कर सकता है। इसके अलावा विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 तथा जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक भिवानी के कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01664-242125 पर भी संपर्क कर सकता है। -अपार तिवारी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें