फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हरियाणवी गानों में बढ़ती अश्लीलता पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने जताई आपत्ति

Fri, 13 Mar 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैरू। भाजपा कैरू मंडल अध्यक्ष सतीश वर्मा खापड़बास ने हरियाणवी गीतों में बढ़ती अश्लीलता पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे गाने हरियाणा की संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को ठेस पहुंचा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से टटीरी सहित कुछ अन्य गीतों में बढ़ती अभद्रता पर गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन

सतीश वर्मा खापड़बास ने कहा कि संगीत समाज का दर्पण होता है लेकिन वर्तमान में कुछ कलाकार और प्रोडक्शन हाउस व्यूज के चक्कर में हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और मर्यादा को ताक पर रख रहे हैं। इससे प्रदेश की सांस्कृतिक गरिमा को ठेस पहुंच रही है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है और अपनी मीठी बोली के लिए देशभर में जाना जाता है लेकिन टटीरी जैसे गानों के बोल और उनका फिल्मांकन सामाजिक संरचना और पारिवारिक मूल्यों को नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे गानों से समाज में गलत संदेश जा रहा है जिस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें