फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला पोस्टमैन का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव भैणी में शनिवार रात को जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका पोस्टमैन का शव मिला। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस में दिए बयान में गांव भैणी निवासी सत्यवान ने बताया कि उसका 27 वर्षीय लड़का अमित डाक विभाग भिवानी में पोस्टमैन था और वह अविवाहित था। करीब 10 दिन पहले उसे दिमागी बुखार हुआ था और उसका हांसी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को परिवार के सभी सदस्य के साथ वह भी सो गया था। रात को उसने देखा तो उसका बेटा अमित बिस्तर पर नहीं मिला। परिजनों ने उसे तलाश तो वह खेत में जामुन के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें