फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में प्रदूषण बढ़ा, ठिठुरन ने बढ़ाई मुश्किलें

विज्ञापन
नए साल में उम्मीदों की उड़ान....। हुडा सेंट्रल पार्क के समीप दाना चुगने के बाद उड़ान भरते कबूतर। सं? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नववर्ष में कदम रखते ही सर्दी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। शनिवार को नववर्ष का पहला दिन ठिठुरन भरा रहा। न्यूनतम पारा 5.1 दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान भी 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया। जिले में एक्यूआई 322 तक पहुंच गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जनवरी में धुंध के साथ ठिठुरन और भी बढ़ेगी। वहीं प्रथम सप्ताह में बारिश की भी कोई उम्मीद नहीं है। ठंड बढ़ने और खेतों में पाला गिरने से फसलों पर भी बुरा असर पड़ सकता है। हालांकि कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को अपनी फसलों को पाले से बचाव के लिए उपाय भी सुझाए हैं, लेकिन पाला गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद ही रहेगा। पिछले सप्ताह तक एक्यूआई 250 के आसपास टिका रहा, मगर नए साल में पहुंचते ही हवा में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया। इसकी एक वजह यह भी है कि नव वर्ष पर हुई आतिशबाजी भी हवा में प्रदूषण के जहर को खोल गई। वहीं हवा में अचानक एक्यूआई में भी उछाल आ गया। ठिठुरन बढ़ने से शहरी जनजीवन भी प्रभावित हुआ। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे। वहीं बाजारों में भी धूप निकलने के बाद ही लोगों की पहल पहल बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें