भिवानी। ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के ही चालान काटे। बुलेट बाइक में साइलेंसर बदला हुआ होने पर वाले पुलिसकर्मी का 10 हजार का चालान काटा तो हेलमेट नहीं लगाने वालों के भी चालान किए गए।
लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों को सबक सीखाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एसएचओ इंस्पेक्टर श्रीभगवान के नेतृत्व में अभियान चलाया। अभियान के तहत घंटाघर चौक पर स्वयं एसएचओ ने लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों के चालान किए। यहां एक पुलिसकर्मी अपनी बुलेट बाइक में ज्यादा आवाज करने वाला साइलेंसर लगवाया हुआ था। जिसे रुकवा कर 10 हजार का चालान किया। इसी तरह एक एसपीओ और एक होमगार्ड के जवान का हेलमेट नहीं पहनने पर चालान किया गया।
बिना हेलमेट, नंबर प्लेट के काटे 200 चालान
ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और तीन-तीन बैठने वालों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा। शहर के सभी मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान जांच अभियान चलाये हुए थे। दिनभर में 200 से अधिक चालान किये गए।
वर्जन
ट्रैफिक नियम सभी के लिए सामान है। जो पुलिसकर्मी ट्रैफिक नियमों की अवहेलना कर रहे थे, उनके चालान किए गए हैं। करीब तीन से चार पुलिस कर्मचारियों के चालान किए हैं। सभी करीब 200 चालान अन्य आमजन जो हेलमेट नहीं लगा रहे थे, जिनकी नंबर प्लेट हाई सिक्योरिटी वाली नहीं थी या ट्रिपलिंग चला रहे थे के किए हैं।
इंस्पेक्टर श्रीभगवान, एसचओ ट्रैफिक पुलिस थाना