फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीसीटीवी फुटेज की जांच में गाड़ी में आए अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 12 Dec 2023 11:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

गांव चांग के भूतला पाना क्षेत्र में घर के पास खेलते समय एक 14 साल के बच्चे के अपहरण मामले में सदर पुलिस थाना में बच्चे के पिता की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। हालांकि अपहरण की वारदात के बाद से ही बच्चा सहमा हुआ है। जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया था। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की जांचकर अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है।
सदर पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव चांग निवासी बिजेंद्र ने बताया कि रविवार दोपहर को उसका 14 साल का बेटा निशांत घर के समीप ही खेल रहा था, एक गाड़ी उसके पास आकर रुकी। दो आरोपियों ने बच्चे को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और फिर उसे पीने के लिए तरल पदार्थ दिया, जिसके बाद उस पर बेहोशी छाने लगी। अर्ध बेहोशी की हालत में ही लड़के को अपहरणकर्ता महम लेकर पहुंचे, जहां एक मेडिकल की दुकान पर सामान लेने के दौरान बच्चा मौका पाकर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकल भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के ही मोंटी की बाइक पर बैठकर शाम पांच बजे बच्चा वापस घर पहुंचा था। बच्चा काफी सहमा हुआ था, इसलिए परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां बच्चे को प्राथमिक उपचार दिलया। सोमवार को सदर पुलिस थाना में लड़के के पिता बिजेंद्र की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस के सामने अभी तक संदिग्ध लोग सीसीटीवी में दिखाई नहीं दिए है। फिर भी पुलिस मामले की तह तक जाने के हर संभव प्रयास में जुटी है।


लड़के के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की हर संभव तहकीकात में जुटी है, जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
-एसआई सतीश कुमार, इंचार्ज गुजरानी पुलिस चौकी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें