फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद घोटाले के विरोध में सरकार को जगाने के लिए बजाई थाली

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ थाली बजाकर प्रदर्शन करते समिति के सदस्य। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय के बाहर नगर परिषद जन संघर्ष समिति के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना जारी रहा। धरने के अध्यक्ष निवर्तमान पार्षद ईश्वर मान ने नगर परिषद घोटाले की ईडी से जांच कराए जाने की मांग उठाई। वहीं धरने पर बैठे जनसंगठनों के अन्य पदाधिकारियों ने धरने पर सरकार और प्रशासन को जगाने के लिए थाली बजाई।
विज्ञापन

ईश्वर मान ने कहा कि नगर परिषद में घोटालों की लाइन लगी है। इन सभी की ईडी या फिर सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने दादरी रोड कचरा प्वाइंट पर भी घालमेल के आरोप लगाते हुए इसकी जांच कराए जाने की मांग की। मामले की शिकायत भी डीएमसी को सौंपी। धरने पर पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज, मास्टर शेर सिंह, विजय पंचगांवा पूर्व चेयरमैन, जेपी कौशिक, रोहताश वर्मा, रमेश भानगढ़िया, ओमप्रकाश ठेकेदार, गौरीशंकर शर्मा, रामचंद्र सिवाच, सूबेदार मेजर वीरेंद्र ग्रेवाल, सुरेश बागड़ी, मान सिंह सांगवान, हंसराज साई, रामअवतार शर्मा, बृजलाल जोगी, वीरेंद्र टोनी, ललित सैनी, नरेंद्र, उमाकांत भोली, कुलदीप फौगाट, राजू हलवाई, संजय गुप्ता मौजूद थे।
जन संघर्ष समिति ने किया शहर में प्रदर्शन
भिवानी। नगर परिषद घोटाले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग को लेकर जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में विभिन्न जन संगठनों व विपक्षी राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। नेहरू पार्क से लेकर जवाहर चौक तक नुक्कड़ सभाएं करते हुए जन जागरण अभियान चलाया और जांच की मांग को ताकत देने के लिए जनता में पर्चा वितरित किया।
विज्ञापन

जन संघर्ष समिति के संयोजक व माकपा नेता कामरेड ओमप्रकाश, सज्जन सिंगला, आप के जिला अध्यक्ष दलजीत तालू, युवा क्ल्याण संगठन के संरक्षक कमल प्रधान, इनेलो के नेता पूर्व नगर परिषद चौयरमैन विजय पंचगांव, अपना समाज पार्टी के प्रधान राजेंद्र तंवर, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान अभिजीत लाल सिंह, जनवादी महिला समिति की बिमला घनघस, महिला नेत्री मीना जागड़ा व इंदु शर्मा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। उन्होंने नुकड़ सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा व जजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह जानबूझ कर इस घोटाले की निष्पक्ष न्यायिक जांच नहीं करवाना चाहती। उन्होंने मांग की कि घोटाले की सीबीआई या हाईकोर्ट के वर्तमान जजों की एक कमेटी की देखरेख में न्यायिक जांच करवाई जाए। प्रदर्शन को रिटायर्ड कमिश्नर सुरेश कुमार गोयल, रणबीर भाट्टी, जोरावर अली, मास्टर शेरसिंह, दलबीर उमरा, आप नेता तकदीर ग्रेवाल, भूपसिंह प्रजापति, मजदूर नेता राममेहर, सुखदेव पालवास, सुरेश सैनी, रमेश वर्मा, व्यापारी नेता जेपी कौशिक, शीला बलियाली, रामफल देशवाल, नरेश शर्मा, रतन जिंदल, दिलबाग ग्रेवाल, नरेन्द्र धनाना व बलबीर बजाड़ ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें