फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बॉक्सिंग क्लब व कोच के खिलाफ बाल कल्याण समिति सदस्य ने सौंपी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एक नाबालिग खिलाड़ी ने कोच पर गाली-गलौज और मारपीट के आरोप लगाते हुए बाल कल्याण समिति को शिकायत दी। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने सिविल लाइन थाना प्रभारी को भेजे गए एक पत्र में एक बॉक्सिंग क्लब के कोच के खिलाफ जेजे एक्ट 2015 के तहत मामला दर्ज करने की अनुशंसा की है।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के सदस्य सतेंद्र तंवर ने थाना प्रभारी को भेजे गए पत्र में कहा कि एक खिलाड़ी ने समिति को लिखित में शिकायत देते हुए बताया कि 12 अप्रैल को हुए बॉक्सिंग मुकाबले को लेकर मुकाबले में शामिल एक खिलाड़ी ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी की आयु ज्यादा होने को लेकर प्रधान/महासचिव बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ भिवानी को शिकायत दी। खिलाड़ी की आयु के प्रमाणपत्र मांगे गए। आरोप है कि इस दौरान कोच ने उसे अश्लील शब्द बोलते हुए खेल कॅरियर खराब करने की धमकी दी। खिलाड़ी का आरोप है कि कोच ने उसे वहां से भगा दिया। बाल कल्याण समिति ने पीड़ित खिलाड़ी की काउंसिलिंग की तो बच्चा काफी भावुक लगा और पाया गया कि बच्चे का मानसिक शोषण हुआ है। समिति ने शहर थाना प्रभारी को आरोपी कोच के खिलाफ जेजे एक्ट 2015 के तहत तुरंत मामला दर्ज कर समिति को अवगत करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें