फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तहसील में पेपरलेस सिस्टम नहीं हुआ लागू, मैन्युअल तरीके से ही हो रहीं भूमि रजिस्ट्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तहसील कार्यालय में पेपरलेस सिस्टम के जरिये भूमि रजिस्ट्रियां अभी तक चालू नहीं हुई हैं। वर्तमान में तहसील में पुरानी मैन्युअल व्यवस्था से ही भूमि रजिस्ट्रियां की जा रही हैं। कर्मचारियों को नई प्रणाली के तहत रजिस्ट्रियां करने का प्रशिक्षण भी अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

तहसील में प्रतिदिन लगभग 60 से 70 भूमि रजिस्ट्रियां की जाती हैं लेकिन शहरी क्षेत्र की कई रजिस्ट्रियां अटकी हुई हैं। शहर के बाहरी दायरे में भूमि रजिस्ट्रियों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे क्षेत्रों में राजस्व विभाग ने खसरा और किला नंबर जारी कर दिए हैं लेकिन रजिस्ट्रियां बंद हैं। भिवानी तहसील कार्यालय में फिलहाल टोकन सिस्टम के जरिये रजिस्ट्रियों की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि पेपरलेस व्यवस्था से भूमि रजिस्ट्रियां करने के आदेश आ चुके हैं और इसका शुभारंभ सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा भी किया जा चुका है लेकिन भिवानी सहित अन्य तहसीलों में यह प्रणाली शुरू नहीं हो पाई है।

ढांचागत व्यवस्था तैयार कर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा
भिवानी तहसील में पेपरलेस सिस्टम से रजिस्ट्रियां करने के लिए राजस्व विभाग द्वारा जल्द ही कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए अलग से ढांचागत व्यवस्था तैयार की जाएगी। प्रशिक्षण मिलने के बाद आमजन भी पेपरलेस रजिस्ट्रियां करवा सकेंगे। फिलहाल राजस्व विभाग मैन्युअल तरीके से ही रजिस्ट्रियां कर रहा है।
विज्ञापन


वर्जन ::
पेपरलेस रजिस्ट्रियों के लिए राजस्व विभाग द्वारा कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही ढांचागत व्यवस्थाएं तैयार होंगी। अभी तक मैन्युअल तरीके से रजिस्ट्रियां की जा रही हैं। -जयबीर, तहसीलदार, भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें