फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डेरे के महंत योगी चंबानाथ पांच दिन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव नांगल स्थित डेरे के महंत योगी चंबानाथ छह अक्तूबर से अपनी कार सहित लापता हैं। घटना को पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा पाई है। महंत के गायब होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, और उनके अनुयायियों, शिष्यों तथा परिवार जनों में भारी चिंता का माहौल बना हुआ है। शिष्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और विधायक से भी मदद की गुहार लगाई। इसके बावजूद घटना के पांच दिन बाद भी महंत योगी चंबानाथ का कोई पता नहीं चल पाया है। शिष्यों ने भिवानी के पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि मामले को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाए और महंत को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें