फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक मौत, 73 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के वॉररूम में कोरोना टेस्ट करते एलटी प्रवीण अहलावत। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में एक और मरीज की मौत गई है। कोरोना से होने वाली यह सातवीं मौत है। हालांकि 80 वर्षीय महिला की मौत 28 जनवरी को हुई थी, जिसे अब अपडेट किया गया है। महिला 24 जनवरी को संक्रमित मिली थी। बताया गया है, वह दो महीने से बीमार थी और होम आइसोलेट थी। वहीं, जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित 113 मरीज स्वास्थ्य हुए हैं, जबकि 73 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में मिले संक्रमितों का आंकड़ा 3373 हो गया है। इनमें से 2747 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और सात की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 619 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 179 शहरी और 440 ग्रामीण क्षेत्र से है। शनिवार को कोरोना जांच के 850 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं। वहीं जिले के 800 सैंपल की रिपोर्ट पहले से ही लंबित है।
35 संक्रमित अस्पताल में दाखिल
जिले के 35 संक्रमितों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जबकि 584 घर पर ही आइसोलेट है। इनमें से सात संक्रमितों को नागरिक अस्पताल, 12 को ईएसआई अस्पताल, दो को योगी नाथ अस्पताल लोहानी, तीन को चुघ अस्पताल, एक को कदम अस्पताल, चार को पीजीआईएमएस रोहतक, तीन को हिसार, दो को गुरुग्राम, एक को जयपुर में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी अनुसार संक्रमितों की जानकारी
सीएचसी संक्रमित
धनाना 71
कैरू 57
लोहारू 51
मानहेरू 74
मीरान 56
तोशाम 71
जमालपुर 60
जिले 70 फीसदी किशोरों को लगाई वैक्सीन की डोज
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के महत जिले के 60 हजार किशोरों को वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य लिया था, जिनमें से 70 फीसदी यानी 41956 को पहली डोज लगाई है।
शनिवार को वसंत पंचमी की सरकारी छुट्टी होने की वजह से महज 315 लाभार्थियों को वैक्सीनेशन किया। इनमें से 237 को पहली और दूसरी डोज लगाई है, जबकि स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को 78 को बूस्टर डोज लगाई। स्वास्थ्य विभाग ने 840842 लाभार्थियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य लिया था, जिनमें से 847631 को पहली और 736886 को दूसरी डोज लगाई है। अब तक 5536 स्वास्थ्यकर्मियों को 5657 पहली और 5595 को दूसरी डोज, 4385 फ्रंट लाइन वर्कर में 4948 को पहली और 4970 को दूसरी डोज लगाई है। वहीं 15 से 17 आयुवर्ग के 60 हजार किशोरों में 41956 को पहली डोज लगाई है। जिले के 18 से 44 आयुवर्ग के 540542 लाभार्थियों में से 532260 को पहली और 439573 को दूसरी डोज लगाई है। वहीं 45 से 60 आयुवर्ग के 180180 लाभार्थियों में से 171628 को पहली और 159075 को दूसरी डोज लगाई है। जिले के 60 साल से अधिक आयु के 120120 बुजुर्गों में से 133138 को पहली और 127673 को दूसरी डोज लगाई है। संवाद
वैक्सीन लगवाएं
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग, उचित सामुदायिक दूरी और समय-समय पर सैनिटाइजर का प्रयोग आवश्यक है। आमजन से अपील है कि जो भी लाभार्थी हैं वे अपने नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर वैक्सीन अवश्य करवा लें।
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें