फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एचटेट के दूसरे दिन फतेहाबाद में एक और नूंह में दो यूएमसी बने

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा में रविवार को लेवल-1 और लेवल-2 की परीक्षा में फतेहाबाद में एक और नूंह में दो यूएमसी केस बने हैं। शनिवार और रविवार को हुई एचटेट तीनों लेवल की परीक्षा में अब तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सात अनुचित साधन प्रयोग यानी यूएमसी केस बनाए हैं। वहीं ड्यूटी में कोताही बरतने वाले गुरुजी की भी सीसीटीवी की निगरानी की जा रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की जांच में दोषी पाए जाने वाले एचटेट परीक्षार्थी और ड्यूटी में कोताही बरतने वाले गुरुजी ब्लैक लिस्ट हो सकते हैं। इतना ही नहीं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शनिवार और रविवार को हुई एचटेट तीनों सत्र की परीक्षा के बाद बोर्ड मुख्यालय पर बनाए स्ट्रांग रूम में कॉपियां पहुंच चुकी हैं, जिनकी सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की निगरानी में मूल्यांकन का कार्य भी शुरू किया गया है। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा की गई हैं, जिसमें बोर्ड चेयरमैन को भी कड़ी जांच प्रक्रिया के बाद ही अंदर प्रवेश मिलेगा। वहीं एचटेट के मूल्यांकन कार्य में लगे कर्मचारियों पर भी कड़े मापदंड तय किए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एचटेट का दो सप्ताह के अंदर परिणाम घोषित करने की तैयारियों में लगा है। इस बार एचटेट के लिए करीब ढाई लाख परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इसमें से करीब 15 से 20 फीसदी ने परीक्षा नहीं दी है। हरियाणा विद्यालय एचटेट की उत्तरकुंजी को भी बोर्ड की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर चुका है। इसमें अभी दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। एचटेट की शनिवार को हुई लेवल-3 पीजीटी की परीक्षा के दौरान नूंह के एक परीक्षा केंद्र पर चार परीक्षार्थियों ने आपस में प्रश्नपत्र बदला था। जिन पर यूएमसी केस दर्ज किए गए थे। जबकि रविवार को हुई लेवल-1 (पीआरटी), लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा में फतेहाबाद के एक परीक्षा केंद्र पर एक यूएमसी बना जबकि नूंह के परीक्षा केंद्र पर दो यूएमसी दर्ज किए गए। दोनों दिनों में तीनों लेवल के एचटेट में सात यूएमसी दर्ज हुए हैं। जबकि परीक्षा केंद्रों पर कार्य में कोताही के मामलों की बोर्ड प्रशासन जांच में जुटा है। इसमें दोषी पाए जाने पर ब्लैक लिस्ट किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में नूंह के परीक्षा केंद्र पर शनिवार को चार और रविवार की परीक्षा में दो यूएमसी दर्ज किए हैं, इसके अलावा रविवार को फतेहाबाद के एक परीक्षा केंद्र पर एक यूएमसी बना है। दोनों दिन तीनों सत्र की परीक्षा में सात यूएमसी बनाए हैं, जिनकी सुनवाई जल्द तय की जाएगी। अगर जांच में परीक्षार्थी दोषी साबित होता है तो उसे दो साल के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है या फिर उसे ब्लैक लिस्ट किया जा सकता है। यही नियम ड्यूटी में कोताही मिलने वाले शिक्षकों पर भी लागू रहेगा।
विज्ञापन

-डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
-
शिक्षा बोर्ड समाचार का जोड़
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की लेवल-एक की परीक्षा में 54,115 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 47, 693 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 88.13 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 6422 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसी तरह लेवल-2 की परीक्षा में एक लाख 32 हजार 575 अभ्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें एक लाख 11 हजार 145 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसकी उपस्थिति 91.42 फीसदी रही। वहीं, दस हजार 429 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। लेवल-3 की परीक्षा में 76 हजार 339 अभ्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 70 हजार 311 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें छह हजार 228 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इनकी उपस्थिति 92.10 फीसदी रही। बोर्ड की तीनों सत्रों की एचटेट में 7. 29 फीसदी परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें