फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में कचरा फेंकने से रोका तो बुजुर्ग को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। खुले में कचरा फेंकने से रोकने पर बुजुर्ग को पीटने का मामला सामने आया है। झगड़े में बुजुर्ग सहित तीन घायल हैं। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

मामला बुधवार शाम छह बजे का है। पतराम गेट निवासी मनोज ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे उसका पिता 72 वर्षीय रतनलाल घर के पास स्थित एक दुकान पर बैठा था। वहां पर एक रेहड़ी चालक अक्सर कूड़ा फेंक देता है। जब उसके पिता रतनलाल ने उसे कचरा खुले में फेंकने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। मनोज का आरोप है कि जब वो उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे तो आरोपी पक्ष के लोग अस्पताल में पहुंच गए और उसके भाई बिजेंद्र के साथ भी मारपीट की। उनके पक्ष से रतनलाल और बिजेंद्र घायल है।
वही इसी झगड़े में दूसरे पक्ष से पतराम गेट निवासी रेहड़ी चालक 25 वर्षीय मनोज कुमार घायल है। मनोज कुमार ने बताया कि वह पतराम गेट पर सब्जी की रेहड़ी लगाता है। पड़ोस का एक बुजुर्ग व्यक्ति अक्सर रेहड़ी को लेकर विवाद करता रहता है। जिसके चलते कई बार उनका झगड़ा हो चुका है। आरोप है कि बुधवार शाम को बुजुर्ग ने रेहड़ी के बास को लेकर उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। परिजनों ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया है। इस संबंध में मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें