फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर फैला कचरा, विरोध में उतरे दुकानदार, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कूड़े का उठान न होने से परेशान क्षेत्रवासी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए । संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। फैंसी चौक पर सड़क तक फैले कचरे के विरोध में बुधवार को इलाके के दुकानदार उतर गए। दुकानदारों ने नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा चौराहे पर डाले जा रहे कचरे का विरोध किया और नगर परिषद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी दुकानदारों ने निर्णय लिया कि फैंसी चौक पर किसी भी सूरत में कूड़ा नहीं डालने देंगे। दुकानदारों का आरोप था कि स्वच्छता का संदेश व दुहाई देने वाले खुद नप कर्मचारी ही सड़क पर कचरा फैला रहे हैं। खुले में डाले जा रहे कूड़े से आसपास की आबोहवा में भी प्रदूषण का जहर घुल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर परिषद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे फैंसी चौक के दुकानदार सुशील कुमार, रिटायर्ड बैंक कर्मी सुंदरलाल, धर्म सिंह, मनीष, अजय, ईश्वर ने बताया नगर परिषद के कर्मचारी पिछले पांच सालों से फैंसी चौक पर ही खुले में आसपास के कूड़े को डाल रहे हैं। यहां पर कोई भी डस्टबिन भी नहीं रखा हुआ है। नगर परिषद ने सड़क किनारे ही डंपिंग प्वाइंट बनाया हुआ है। नगर परिषद के कर्मचारी आसपास के इलाके से कूड़ा लाकर यहां सड़क पर ही डाल जाते हैं, जो दिनभर यहां पूरी सड़क पर फैला रहता है और इस कूड़े से आने वाली बदबू से दुकानदारों का भी जीना दूभर हो गया है। इतना ही नहीं खुले में पड़े कचरे पर लावारिस पशु भी मंडराते रहते हैं जो आपस में झगड़ते हैं, जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं। दुकानदारों का आरोप है कि आसपास के अस्पतालों से भी कूड़ा यहां खुले में फेंका जा रहा है। दुकानदारों ने बताया कि कूड़े की वजह से यहां पर कोई भी आना पसंद नहीं करता है। दुकानदारों का कहना है कि पहले भी कई बार नगर परिषद अधिकारियों को यहां कूड़ा नहीं डाले जाने के संबंध में शिकायतें दी जा चुकी हैं, मगर फिर भी यहां कूड़ा खुले में ही डाला जा रहा है। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही यहां से कूड़ा डंपिंग प्वाइंट नहीं हटाया गया तो फिर वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। दुकानदारों ने बताया कि कूड़े की वजह से सड़क पर वाहन चालकों के लिए भी जगह नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें