फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एनएसजी कमांडो की मौत, सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
एनएसजी कमांडो हनुमान के पिता तिरंगा सौंपते सेना के अधिकारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। गांव मिलकपुर निवासी एनएसजी कमांडो हनुमान की वीरवार रात पलवल के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव में जवान का अंतिम संस्कार किया गया। सेना की टुकड़ी ने जवान को सलामी दी।
विज्ञापन

हनुमान के परिजनों ने बताया कि 11 वर्ष पहले सेना में भर्ती हुआ था। उसके बाद मानेसर में डेपुटेशन पर एनएसजी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वीरवार रात को कार में सवार होकर निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। गाड़ी जैसे ही चांद हट के पास पहुंची तो गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हनुमान को मृत घोषित कर दिया। मृतक हनुमान के पांच वर्षीय बेटा है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। जवान के अंतिम संस्कार में ग्रामीणों ने नम आंखों से विदाई दी। राजकीय सम्मान के लिए हिसार कैंट से सेना की टुकड़ी पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें