फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कनाडा में रह रहे एनआरआई पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एक महिला ने कनाडा में रह रहे अपने एनआरआई पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोपियों पर दो करोड़ रुपये की मांग करने और उसे अमानवीय यातनाएं देकर प्रताड़ित करने का गंभीर का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिला की शिकायत पर महिला पुलिस थाना भिवानी में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ सतनाली क्षेत्र के बास गांव निवासी करिश्मा ने बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2022 को विकास नगर निवासी कुंवर शमशेर सिंह से हुई थी। शादी के बाद उसे उसके पति के साथ कनाडा जाने का वादा भी हुआ था। मगर आरोपियों ने वीजा लगवाने के बावजूद उसे कनाडा नहीं जाने दिया। जबकि आरोपी देश में लौटता तो भी उसके पति का व्यवहार ठीक नहीं रहता। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर मकान खरीद करने के लिए अपने मायके से दो करोड़ रुपये दहेज लाने के लिए नाजायज दबाव बनाया। इसके चलते उसे प्रताड़ित भी किया जाने लगा। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला पुलिस थाना में महिला के कनाडा में रहने वाले एनआरआई पति सहित सास अल्मा कुमार, ससुर वजीर, ननद स्नेहलता सोनी, जेठ हिरेंद्र सिंह और जेठानी सोनाली चौधरी के साथ पति की बुआ कृष्णा कुमारी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें