भिवानी। रेलवे रोड स्थित वैश्य महाविद्यालय में अब विद्यार्थी स्नातक की बेसिक शिक्षा के साथ ही सरकारी नौकरी पाने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी निशुल्क रूप से कर सकेंगे। कॉलेज प्रशासन ने इसको लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिसे नए शिक्षा सत्र 2022-23 से ही शुरू किया जाएगा। कॉलेज में कलां, वाणिज्य, विज्ञान के 10 कोर्स में 1800 सीटों की सुविधा है। इन कोर्सों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में अनुभवी स्टाफ और बेहतरीन शिक्षा सुविधाएं हैं। खेल से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी के लिए अलग से व्यवस्था की हुई है। वहीं अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी कक्षाएं लगाई जाएगी, जोकि एक विशेष सुविधा रहेगी। कॉलेज में खाने के लिए कैंटिन, बैठने के लिए बैंच, पार्क, वाहन खड़े करने के लिए विद्यार्थियों और स्टाफ की अलग-अलग पार्किंग की सुविधा है।
शोध के लिए लैब तो पढ़ाने के लिए लाइब्रेरी
कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए लाइब्रेरी और शोध के लिए लैब की विशेष सुविधा है। लाइब्रेरी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहती है, जिसमें बैठकर विद्यार्थी अपनी पढ़ाई कर सकते है। इसके लिए उन्हें निशुल्क किताबें भी उपलब्ध करवाई जाती है। साथ ही मेगजीन और समाचार पत्रों की भी व्यवस्था की हुई है। वहीं कलां और विज्ञान विषय के विद्यार्थियों को शोध करने के लिए अलग से मॉडर्न लैब बनाई हुई है। कॉलेज में कंप्यूटर की पांच लैब है और इनके अलावा रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, फाइन आर्ट, कंप्यूटर, गृह विज्ञान सहित अन्य विषयों की लैब है।
सेमीनार के माध्यम से किया जा रहा जागरूक
विद्यार्थियों के स्वार्गिंण विकास के लिए समय-समय सेमीनार आयोजित किए जाते है। इन सेमीनार में देशभर से प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित विषय के विशेषज्ञ शिरकत करते है और विद्यार्थियों को वाणिज्य, रोजगार, विज्ञान सहित स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव, स्वच्छता, राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक किया जाता है। कॉलेज में एनसीसी और एनएसएस की सुविधा है, जिनमें चयनित होने वाली छात्राओं को समय-समय पर ट्रेनिंग और सेमिनार दिए जाते है। एनसीसी और एनएसएस द्वारा कार्यक्रमों का भी आयोजित किया जाता है।
वैश्य कॉलेज भिवानी में कोर्स व सीट
कोर्स सीट
बीए 640
बीएससी नॉन मेडिकल 280
बीएससी कंप्यूटर साइंस 40
बीएससी मेडिकल 80
बीकॉम पास कोर्स 100
बीकॉम एएसएम 30
बीकॉम सीए 30
सेल्फ फाइनेंस विभाग में कोर्स व सीट
कोर्स सीट
बीबीए 180
बीसीए 180
बीकॉम 240
वर्जन:
कॉलेज में विद्यार्थियों को इस नए सत्र में बेसिक शिक्षा के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर की पांच लैब हैं और विज्ञान विषय के शोध के लिए भी विशेष सुविधाएं हैं। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी अपने दस्तावेज पूरे करवा लें, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो। एडमिशन के दौरान अलग से हेल्प डेस्क भी लगाया जाता है।
- डॉ. संजय गोयल, प्रिंसिपल, वैश्य महाविद्यालय भिवानी।