फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी से जा रहे डिलिवरी ब्वॉय को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम बाईपास पर गांव बापोड़ा की तरफ जाने वाली सड़क के समीप तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी पर खाने के सामान की डिलिवरी देने जा रहे एक ब्वॉय को कुचल दिया। गंभीर रूप घायल डिलिवरी ब्वॉय को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन पीजीआई जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सड़क हादसे की सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में दिनोद गेट की अशोका कॉलोनी निवासी मनोज ने बताया कि उसका भाई सुनील एक फूड डिलिवरी कंपनी में खाने का सामान डिलिवर करता था। सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे भिवानी से खाने का सामान डिलिवर करने के लिए उसका भाई तोशाम बाईपास पर बापोड़ा रोड पर पहुंचा था कि इसी दौरान सामने से आ रहे एक डंपर ने उसके भाई की स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी और उसे कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। वह भी उसके भाई के पीछे-पीछे आ रहा था। वह अपने भाई को एक निजी अस्पताल लेकर पहुुंचा, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन उसके भाई ने पीजीआई जाने से पहले ही दम तोड़ दिया। मनोज ने बताया कि सुनील दो बच्चों का पिता था। सदर पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई मनोज की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और इस संबंध में जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें