भिवानी। अब शहर के घंटाघर चौक से लेकर सराय चौपटा, बिचला बाजार, जैन चौक से दादरी गेट तक मुख्य बाजारों की सड़कें चकाचक होंगी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने 10 सड़कों के निर्माण का खाका तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा है। इतना ही नहीं शहरी दायरे की करीब आठ किमी लंबी सड़कों की कायापलट होगी। वहीं, ग्रामीण डगर पर भी करीब छह किलोमीटर दायरे में सफर सुहाना होगा। पहले चरण में मंजूर सड़कों पर काम अलॉट कर विभाग ने इनका निर्माण भी शुरू करा दिया है।
शहर के मुख्य बाजारों की सड़कें अतिक्रमण की शिकार हो चुकी हैं वहीं कई जगह से काफी खस्ताहाल हैं। जिन पर पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने 10 सड़कों का एस्टीमेट तैयार किया है। जिनकी लंबाई करीब 14 किलोमीटर आंकी जा रही है। इसमें से करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़कें तो शहरी दायरे की हैं जबकि छह किलोमीटर लंबी सड़क ग्रामीण क्षेत्र की हैं, जो सीधे शहर से जुड़ी हैं। इन सभी सड़कों का अलग-अलग एस्टीमेट तैयार कर पीडब्ल्यूडी विभाग ने मुख्यालय को मंजूरी के लिए भेजा है। जैसे ही अनुमानित बजट को मंजूरी मिलती है तुरंत इन सड़कों की कायापलट का काम शुरू हो जाएगा। घंटाघर से दादरी गेट तक करीब पौने दो किमी लंबी सड़क है, जिसमें शहर के मुख्य बाजार जुड़े हैं। ये सड़क करीब छह साल पहले बनाई गई थी। जबकि कुछ हिस्से की सड़क को बने तो दस साल से अधिक का अर्सा बीत चुका है। पहले बनी सीसी सड़क पूरी तरह से टूटकर बिखर चुकी है। इसकी वजह जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा जगह-जगह लीकेज ढूंढने के नाम पर सीसी सड़क की खुदाई है। जिसकी वजह से सड़क कई जगह तो गायब ही है।
शहर में यहां बनेंगी नई सड़क
सडक़ का नाम
लंबाई(कि.मी.) अनुमानित लागत(लाखों में)
1. दिनोद गेट से रेलवे स्टेशन कृष्णा कॉलोनी-
0.800-
45.820
2. हांसी गेट से महम गेट लोहड़ चौपटा-
0.835-
69.390
3. दिनोद गेट से रोहतक गेट-
1.200-
107.260
4. रेलवे स्टेशन से बाल सेवा आश्रम रोड-
0.192-
17.400
5. विजय नगर अप्रोच रोड-
0.490-
15.330
6. सारंग राजगढ़ से झरवाई रोड-
1.315-
70. 010
7. हांसी गेट से रामबाग रोड-
0.215-
33.940
8. रोहतक भिवानी रोड से ढाणा लाडनपुर रोड-
2. 465-
436.970
9. घंटाघर से दादरी गेट-
1.850-
188.110
10. देवसर से दिनोद रोड-
6.000-
544.670
-
इन सड़क मार्गों पर काम हुआ अलॉट, कई मार्गों पर निर्माण शुरू
1. नौरंगाबाद अप्रोच रोड-
0.500-
76.35
2. हनुमान गेट से घोसियान चौक-
0.700-
124.87
3. हांसी गेट से देवसर चुंगी रेलिंग निर्माण-
1.515-
88.39
4. हालुवास गेट से शमशान घाट रोड-
0.810-
79.01
5. पीपलीवाली जोहड़ी से ढाणा नरसान-
4.600-
342.88
6. मानहेरू रेलवे स्टेशन रोड-
0.550-
65.25
7. सिटी रेलवे स्टेशन से बापोड़ा माइनर-
1.300-
259.52
शहर के मुख्य बाजारों के साथ रेलवे स्टेशन रोड निर्माण सहित करीब 10 सड़कों के एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय को भेजे गए हैं। जैसे ही इन मार्गों के निर्माण की मंजूरी मुख्यालय से आएगी तुरंत टेंडर कराकर इनके वर्क ऑर्डर अलॉट किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। हमारा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द इन सड़कों का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुविधा मिले।
-लोकेश डागर कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी विभाग भिवानी।