फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब 33 केवी पावर सब स्टेशनों की बढ़ेगी क्षमता, नए फीडर जोड़ने पर भी मिलेगी ओवरलोड से निजात

Fri, 29 Mar 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम अब 33 केवी पावर सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाकर उन्हें अपग्रेड करने जा रहा है। इससे नए फीडर जोड़ने पर भी सब स्टेशन ओवरलोड नहीं होंगे।
विज्ञापन

निगम ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के 33 केवी पावर सब स्टेशनों को अपग्रेड करने का काम शुरू किया है। इसमें भिवानी के हांसी रोड स्थित 33 केवी पावर सब स्टेशन भी शामिल है। जिस पर अब 10 एमवीए ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह साढ़े 12 एमवीए क्षमता का भारी भरकम ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। हिसार मुख्यालय से वीरवार को ट्रांसफार्मर पहुंचा। जिसे लिफ्ट क्रेन के जरिए सुरक्षित तरीके से सब स्टेशन पर उतारा गया है।
दरअसल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम शहरी और ग्रामीण दायरे के 33 केवी पावर सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ा रहा है। इसकी एक वजह तो यह है कि नए फीडर भी अब पावर सब स्टेशनों से जुड़ रहे हैं, जबकि भविष्य को देखते हुए भी इन पावर सब स्टेशनों को अपग्रेड इसलिए भी किया जा रहा है कि शहरी व कस्बों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। नए बिजली उपभोक्ताओं के जुड़ने के बाद भी सब स्टेशनों से संचालित फीडर ओवरलोड नहीं होंगे।
विज्ञापन

हांसी रोड स्थित 33 केवी पावर सब स्टेशन में 10 एमवीए का बिजली ट्रांसफार्मर लगा है। इससे फिलहाल छह से सात शहरी फीडर भी संचालित हो रहे हैं। अब इस ट्रांसफार्मर को बदलकर यहां साढ़े 12 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। नया ट्रांसफार्मर भी पहुंच चुका है। एक सब स्टेशन में नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाने पर करीब एक करोड़ का बजट खर्च आएगा। गर्मियों के दौरान एसी व कूलर चलने से बिजली की डिमांड भी अचानक बढ़ जाएगी। इससे पहले ही निगम पावर सब स्टेशनों की पावर बढ़ाने में लगा है, ताकि गर्मी में अत्यधिक आपूर्ति में बिजली ट्रांसफार्मर ओवरलोड की वजह से न हांफने लगे।
निगम प्रबंधन शहरी और ग्रामीण दायरे के 33 केवी पावर सब स्टेशनों की क्षमता को बढ़ाते हुए इन्हें अपग्रेड कर रहा है। चुनिंदा 33 केवी सब स्टेशनों पर पहले से रखे 10 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह साढ़े 12 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को लगाया जाएगा। नए ट्रांसफार्मर भी पहुंच रहे हैं, जिन्हें अब जल्द से जल्द स्थापित करा दिया जाएगा। इससे न तो पावर सब स्टेशन ओवरलोड होंगे न फीडर। उपभोक्ताओं को भी उच्च गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति मिलेगी और लाइनों पर फाल्ट भी कम होंगे।
विज्ञापन

-रणबीर सिंह, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें