फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में महिला की हत्या: पति ने पत्नी के सिर पर लकड़ी के मोगरे से किए वार, शराब पीने का आदी है आरोपी

Tue, 25 Jun 2024 10:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी से महिला की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पति ने पत्नी के सिर पर वार किए। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के तोशाम क्षेत्र के गांव दुल्हेडी में एक व्यक्ति ने बीती रात को गहरी नींद सो रही पत्नी पर मोगरे से हमला कर हत्या कर दी। महिला के सिर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी पति नशे का आदि रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच कर पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव दुल्हेड़ी निवासी रोशन ने सोमवार-मंगलवार की दरमियान रात करीब 3 बजे गहरी नींद में सो रही पत्नी के सिर को लकड़ी के मोगरे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया और सिर का कचूमर निकाल दिया गया। महिला गंगा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी सुबह गांव में फैली तो हर कोई स्तब्ध था। जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी शिव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए हैं। फिलहाल पुलिस गांव में घटनास्थल पर मौजूद है।

जांच अधिकारी के अनुसार
थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामूली कहासुनी की बात सामने आ रही है। आरोपी शराब का नशा करता है। जांच के बाद स्थिति साफ होगी कि असल वजह क्या रही है। जांच की जा रही है। हिसार से परिजन आने वाले हैं उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें