फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जहर खाने से विवाहिता की माैत, पति और सास पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज

Tue, 25 Jun 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जहर खाने से एक विवाहिता की माैत हाे गई। मृतका के पिता की शिकायत पर सदर पुलिस ने आरोपी पति और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सातरोड कलां हिसार निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उन्होंने आठ साल पहले बेटी मोनिका की शादी गांव तालु निवासी सोनू के साथ की थी। उसके दो बच्चे हैं। इनमें एक लड़का और एक लड़की है। उनकी छोटी बेटी प्रिया भी सोनू के छोटे भाई दीपक उर्फ रवि से विवाहित है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी मोनिका की शादी के छह माह बाद से ही उसका पति और सास उसे घरेलू बातों के लिए तंग करते थे। ऐसा करने से रोकने के लिए तीन-चार बार तालु और सातरोड कलां में पंचायत भी हो चुकी थी। इनमें आपसी राजीनामा होने पर कहा गया था कि वह बेटी के साथ भविष्य में मारपीट और तंग नहीं करेंगे।
विज्ञापन

इसके बावजूद करीब 20-25 दिन पहले मोनिका के पति सोनू और सास राजबाला ने उसे पीटा था। शिकायत में सुरेंद्र ने बताया कि 23 जून को उनकी छोटी बेटी प्रिया का फोन आया। उसने बताया कि मोनिका ने जहर खा लिया है। उसने प्रिया से पूछा तो उसने बताया कि एक आदमी घर पर रुपये देने आया था। जब मोनिका ने पति सोनू को बताया तो उसने कहा कि उसे पहले क्यों नहीं जगाया।
इसी बात पर मोनिका के साथ झगड़ा होने पर मोनिका ने जहर पी लिया। उसे हांसी अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सुरेंद्र का आरोप है कि पति और सास की प्रताड़ना की वजह से उसकी बेटी ने अपनी जान दी है।
सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी पति सोनू और सास राजबाला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें