फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से हरा चारा लेकर लौट रही सास बहू को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं के लिए हरा चारा लेकर खेत से लौट रही सास-बहू की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों को ट्रक ने कुचल दिया, जिसकी वजह से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और शवों का रविवार शाम को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं चालक हादसे के बाद पाइपों से भरे ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

गांव सुंगरपुर निवासी 25 वर्षीय कमलेश परिवार में रिश्ते में सास लगने वाली 55 वर्षीय धन्नी देवी के साथ खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई थी। खेतों से चारा लेने के बाद तोशाम से कैरू मुख्य मार्ग पर गांव सुंगरपुर से दुल्हेड़ी के बीच दोनों ही सड़क किनारे बैठी थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल डाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष वालिया टीम के साथ वहां पहुंचे और दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल लाया गया। इस हादसे में इन दोनों के पास बैठी तीसरी महिला शीला को भी मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक सीमेंट के बड़े पाइपों से भरा हुआ था। मृतक के परिजनों ने बताया कि ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे बैठीं महिलाओं को बेरहमी से कुचल दिया। मृतक कमलेश दो बच्चों की मां थी। उसका एक बेटा सात व दूसरा बेटा मात्र तीन साल का है। जबकि सड़क हादसे में मृतक धन्नी देवी भी परिवार में सास लगती थी।
कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष वालिया ने बताया कि मृतक के परिजन महेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें