फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचार फैक्टरी में सीएम फ्लाइंग ने की छापामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हनुमान गेट क्षेत्र स्थित अचार की फैक्टरी में सोमवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापामारी की। इस दौरान टीम को फैक्टरी के अंदर एक क्विंटल से अधिक आम, मिर्च, नींबू आदि का मिक्स अचार सड़ी हालत में मिला, जिसे बड़े ड्रमों में बिना किसी मानक के भरा हुआ था, जिसके पास जाने भर से बदबू आ रही थी। वहीं इसी अचार को पैकिंग कर बेचा जा रहा था, जो लोगों की सेहत से खिलवाड़ था। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से अचार के सैंपल जांच के लिए भेजे वहीं एक क्विंटल से अधिक खराब अचार को नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर नष्ट कराया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निरीक्षक आजाद सिंह, उपनिरीक्षक राजबीर सिंह के साथ फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. हर्ष कुमारी ने हनुमान गेट स्थित एक अचार फैक्टरी में सोमवार दोपहर बाद पहुंचकर मानकों की जांच की। इस दौरान टीम को वहां पर बड़े ड्रमों में अचार भरा हुआ मिला। जिसे ईंटों से ढका हुआ था, लेकिन ईंटों पर भी खमीर जमा हुआ था। वहीं ड्रमों में भरा अचार बुरी तरह से सड़ रहा था। इन ड्रमों व तैयार अचार की हालत देखी तो अधिकारियों को भी घिन आने लगी। जिसके बाद टीम ने खराब अचार को एकत्रित कराया और फिर नगर परिषद अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय कुमार टीपर ऑटो लेकर कर्मचारियों के साथ फैक्टरी में पहुंचे।
वर्जन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने मुझे सूचना दी थी। सूचना के बाद में तुरंत पहुंच गई। काफी मात्रा में जो आचार बनाने का कच्चा सामान है वह सही नहीं है। सामना सही नहीं होने की वजह से उसे नष्ट करवाया गया है। जिसके लिए नगर परिषद के कर्मचारियों की मदद ली गई है। जो आचार सही दिख रहा है उसका सैंपल लिया है। उसे चंडीगढ़ लैब में भेज दिया जाएगा। उसके बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके हिसाब से कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. हर्ष कुमारी, फूड सेफ्टी अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग।
वर्जन
हमें सूचना मिली थी कि फैक्टरी के अंदर खराब अचार पैकिंग कर बेचा जा रहा है। इस सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की संयुक्त टीम यहां पहुंची है। जांच के दौरान काफी मात्रा में खराब अचार बरामद हुआ है, जिसे नप कर्मचारियों के माध्यम से नष्ट कराया है।
- आजाद सिंह, निरीक्षक मुख्यमंत्री उड़नदस्ता
वर्जन
संयुक्त टीम की मदद से बरामद हुए खराब अचार को टीपर ऑटो के जरिए शहर से बाहर ले जाकर डंपिंग प्वाइंट पर नष्ट कराया गया है। इसके लिए एक टीपर ऑटो के साथ दो कर्मचारी भी यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन

- संजय कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें