फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के मोहित ने रोहतक के दिनेश को चित कर जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
नीले कॉस्ट्यूम के पहलवान अजय को चित करता लाल कॉस्ट्यूम का पहलवान सूरज। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) के प्रेमनगर स्थित नए भवन में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले हुए। भिवानी जिले के गांव बामला निवासी 125 किलो भार वर्ग के पहलवान मोहित ग्रेवाल ने एमडीयू रोहतक के दिनेश को चित कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। तृतीय स्थान पर जौनपुर उप्र के अभिनायक और अमृतसर के धर्मेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन

74 किलोग्राम भार वर्ग में चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा के हरीश कुमार ने प्रथम स्थान, देशभक्त यूनिवर्सिटी गोविंदगढ़ पंजाब के मोहित ने दूसरा, वाराणसी से तेजवीर यादव और कुरुक्षेत्र से दीपक ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 57 किलोग्राम भार वर्ग में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार के रामकेश ने प्रथम स्थान, इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर रेवाड़ी के सुमित ने दूसरा स्थान, एमडीयू रोहतक के हितेश और डीडीयू गोरखपुर के सुरेंद्र यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी करेंगे तैयार : मित्तल
चैंपियनशिप का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल की अध्यक्षता में हो रहा है। मंगलवार को कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त डॉ. आरएस ढिल्लो ने शिरकत की। बतौर विशिष्ट अतिथि बीआरसीएम कॉलेज बहल के निदेशक डॉ. एसके सिन्हा, रजिस्ट्रार पवन पंघाल, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश यादव, पंजाब नेशनल बैंक की डीजीएम अंजू मित्तल ने शिरकत की। विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है कि बेहतर प्रशिक्षण एवं उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा सकें, जो कि विश्व स्तर पर देश के साथ राज्य, विश्वविद्यालय एवं भिवानी का नाम रोशन करें। डीन विद्यार्थी कल्याण डॉ. सुरेश मलिक ने सभी अतिथियों का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप में पधारने पर आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के बीच से जेब तराश किया काबू
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की जेब तराशता हुआ एक युवक काबू किया। युवक से जब पूछताछ की तो उसने खुद की पहचान सेवा नगर कॉलोनी के निवासी के रूप में बताई। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

ये लगाई जीत की पटकनी....। सीबीएलयू में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनिशप में अ?- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें