फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यतिक्त ने जहर निगल की आत्महत्या, गुस्साएं परिजनों ने किया रोड जाम

विज्ञापन
तोशाम में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाकर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास करते सब ? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
तोशाम। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार देर शाम जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से परिजनों को सुसाइड नोट मिला। इसमें तोशाम के ही एक व्यक्ति पर धमकाने व जमीन के मामले में तंग करने का आरोप लगाया है। रविवार को परिजनों ने शव को सिवानी मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया और मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद कार्यवाहक थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर 10 दिन का समय मांगा और इसके बाद परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

तोशाम निवासी मृतक कैलाश के बेटे अकुंश ने बताया कि उसका पिता डाडम जोन में किराना की दुकान चलाते थे। उसके पिता पिछले तीन-चार दिन से जमीन के विवाद को लेकर परेशान चल रहे थे। उसके पिता ने यह समस्या परिवार के सामने बताई थी। शनिवार को वे हर रोज की तरह दुकान पर गए थे। इसके बाद दुकान के पड़ोसियों ने इसकी सूचना दी कि कैलाश बाथरूम में मृत पड़ा है, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। अंकुश ने बताया कि वे शव लेकर डाडम से घर आए। घर आकर उसके पिता के जब कपड़े चेक किए तो एक सुसाइड नोट मिला। नोट में उन्होंने तोशाम के ही एक व्यक्ति पर धमकाने व जमीन के मामले में तंग करने का आरोप लगाया है। इसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने रविवार सुबह दोनों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शव को सिवानी मार्ग पर रख कर जाम कर दिया। सूचना मिलते ही तोशाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना के कार्यवाहक प्रभारी प्रेमसिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को 10 दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया और परिजनों ने आश्वासन के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें