भिवानी। सदर पुलिस थाना की टीम ने शराब ठेकेदार पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
गांव मिताथल वासी सुमित ने सदर पुलिस थाने में शिकायत दी थी। उसने बताया था कि अपने साथियों के साथ मिताथल धनाना रोड पर अपने ऑफिस में बैठे थे कि इसी दौरान वीरेंद्र अपने अन्य साथियों के साथ एक गाड़ी में वहां पहुंचा। आरोपी वीरेंद्र ने जान से मारने की नीयत से शराब ठेकेदार पर गोली चला दी। गोली शराब ठेकेदार के पैर में लगी। वहीं आरोपी उनसे मारपीट कर वहां से भाग गए। इस संबंध में सदर पुलिस ने केस दर्ज किया था। गुजरानी पुलिस चौकी के इंचार्ज भूषण कुमार ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान वीरेंद्र वासी मिताथल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश का तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया। इस दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी है वहीं इस मामले में दो आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।