फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितलाना टोल किया तीन घंटे फ्री, एक लाख की लगी चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अग्निपथ योजना के विरोध में भिवानी-चरखी दादरी मार्ग पर गांव मितलाना के समीप टोल को तीन घंटे तक किसानों ने फ्री करा दिया। भाकियू चढ़ूनी जिला अध्यक्ष राकेश आर्य व शहीद-ए-आजम भगत सिंह सेवा ट्रस्ट सदस्यों ने टोल पर नारेबाजी की। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। टोल से गुजरने वाले वाहनों को भी परेशानी रही वहीं टोल प्लाजा एजेंसी को भी करीब एक लाख की चपत लग गई।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे से शाम तीन बजे तक कितलाना टोल को फ्री करा दिया गया और किसान टोल बूथों के आगे धरने पर बैठ गए। इस दौरान वहां भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। किसानों का ये विरोध शांतिपूर्वक रहा। कोई भी तनाव की स्थिति नहीं बनी। जिला अध्यक्ष राकेश आर्य निमड़ीवाली ने कहा कि अग्निपथ के माध्यम से सेना में भर्ती के लिए नियम बनाए हैं वे देश की सुरक्षा में खतरा पैदा कर सकते हैं। इससे हमारी सेना बहुत कमजोर हो जाएगी। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि अग्निपथ को वापस लिया जाए तथा पहले की तरह ही सेना में निरंतर भर्ती करके खाली पड़े पदों को भरा जाए। शहीद-ए-आजम भगत सिंह सेवा ट्रस्ट के प्रधान मोनू चौधरी ने कहा कि अग्निपथ के लागू होने से युवाओं का सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का सपना अधूरा ही रहेगा। इस अवसर पर प्रवीन बॉक्सर, सुरेंद्र, राहुल, दिपांशु, साहिल, सचिन, नरेंद्र, राजेंद्र, जयसिंह, मनीराम, विजय शास्त्री, प्रवीन नैन, अमीत, अक्षय, सोनू, सोमबीर, कुलबीर बोहरा, नरेश सिंह मार, महेंद्र सिंह मार, बिरभान गिल, सोमबीर दहिया, विनोद फौगाट उपस्थित रहे।
भाकियू उपायुक्त कार्यालय पर आज करेगा प्रदर्शन
भिवानी। अखिल भारतीय किसान सभा 21 जून को अग्नि पथ को वापस लेने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर धरना देगा। इस दौरान प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

किसान सभा के राज्य उपप्रधान मास्टर शेरसिंह व जिला कार्यकारी सचिव कामरेड ओमप्रकाश ने बताया कि धरने व प्रदर्शन का आह्वान अखिल भारतीय किसान सभा केन्द्रीय कमेटी से आया हुआ है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने यह फैसला भी जल्दबाजी में उसी तरह लिया है, जैसे 2016 में नोटबंदी, 2020 व 2021 में कोरोना काल में अचानक लाकडाउन और जून 2020 में तीन कृषि कानूनों की एक तरफा घोषणा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें