फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज हॉस्टल से घर जा रही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा का हुआ अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कॉलेज हॉस्टल से घर जा रही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लड़की के पिता ने अपहरण का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन पुलिस थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी साढ़े 17 वर्षीय बेटी शहर के एक कॉलेज के हॉस्टल में रहती है। उसकी बेटी का 27 जनवरी को सुबह करीब साढ़े 11 बजे फोन आया था कि वह हॉस्टल से घर आ रही है। उसे 12 बजे बस स्टैंड पर मिलने के लिए बोला था। वह बस स्टैंड पर बेटी का करीब दो घंटे तक इंतजार करता रहा, लेकिन वह नहीं पहुंची। उसने फोन मिलाया तो बेटी का फोन भी बंद आया। उसने पुलिस को शिकायत देकर बेटी के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें