फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एचडीएफएससी बैंक के सेल्स आफिसर की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में एचडीएफएससी बैंक के सेल्स ऑफिसर की मौत
विज्ञापन

- मृतक अपने माता-पिता का था इकलौता बेटा, तीन साल का एक मासूम बेटा
- मुंढाल के समीप हुआ सड़क हादसा, बाइक को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर गांव मुंढाल के समीप हुए सड़क हादसे में एचडीएफसी बैंक के सेल्स ऑफिसर की मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है वहीं मृतक का तीन साल का मासूम बच्चा है। इस हादसे के बाद परिवार में भी मातम छा गया। वहीं सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का शुक्रवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
सदर पुलिस को दिए बयान में गांव धनाना तृतीय निवासी वजीर ने बताया कि वह मुंढाल को-ऑपरेटिव बैंक में नौकरी करता है। वे चार भाई हैं। सबसे बड़ा ईश्वर, उससे छोटा रमेश, सबसे छोटा वह और उसका भाई कुलदीप है। उसका भाई कुलदीप शिक्षा विभाग में बतौर चतुर्थ श्रेणी लगा हुआ है। कुलदीप का 26 वर्षीय बेटा अमित हांसी के एचडीएफसी बैंक में बतौर सेल्स ऑफिसर लगा हुआ था। रोजाना की तरह उसका भतीजा हांसी में अपनी ड्यूटी से बाइक पर वीरवार देर रात 10 बजे घर लौट रहा था। जब वह मुंढाल से थोड़ा दूर रेलवे लाइन के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल अमित को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने अमित को प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं सड़क हादसे की जानकारी के बाद मुंढाल पुलिस चौकी के जांच अधिकारी राजपाल नागरिक अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

बहन ने खो दिया इकलौता भाई तो मासूम के सिर से उठा पिता का साया
सड़क हादसे में एक बहन ने अपना इकलौता भाई खो दिया तो वहीं तीन साल के मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक अमित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसका पिता कुलदीप शिक्षा विभाग में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। जबकि मां माया ग्रहणी है। छोटी बहन मीना की भी शादी हो चुकी है। अमित की पत्नी पूजा को तीन साल का बेटा गर्वित है। रोजाना की तरफ पत्नी पूजा अपने पति अमित का घर लौटने का इंतजार कर रही थी कि इसी दौरान सड़क हादसे ने पूरे परिवार के सपने चकनाचूर कर डाले।
विज्ञापन

वर्जन:::
सड़क हादसे में अमित नामक बैंक कर्मचारी की मौत की सूचना मिली थी। हादसा वीरवार देर रात को हुआ था। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौका मुआयना किया और शव का पोस्टमार्टम कराया। वजीर की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-राजपाल, जांच अधिकारी सदर पुलिस थाना भिवानी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें