केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का स्वागत करते भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल।
भिवानी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार दिया। जो युवक योग्य हुआ, उसी को नौकरी मिली है। खर्ची व पर्ची पर पूरी तरह से विराम लगा दिया। भाजपा सरकार में ऐसे युवाओं को रोजगार मिला है, जिन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा।
वे सोमवार को भिवानी जिले के लोहारू और भिवानी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। जहां पंजाबी समुदाय की ओर से टिबड़ेवाल सभागार में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पंजाबी समुदाय की ओर से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। वहीं लोहारू क्षेत्र में भी मनोहर लाल ने जनसभा को संबोधित किया।