फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गणेश विसर्जन के लिए जा रहे युवक पर रंजिश के चलते किया चाकुओं से हमला

Mon, 16 Sep 2024 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
चाकू लगने के बाद नागरिक अस्पताल में उपचार करवाते घायल नि​खिल।
विज्ञापन
भिवानी। शहर के सेंट्रल पार्क के सामने सोमवार शाम को गणेश विसर्जन के लिए जाते समय एक युवक पर सात-आठ युवकों ने घेरकर चाकुओं से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। वहीं मामले की सिविल लाइन पुलिस को दी।
विज्ञापन

गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान एचएसवीपी के सेंट्रल पार्क के समीप 20 वर्षीय निखिल पर आपसी रंजिश के चलते कुछ अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। परिजनों ने बताया कि हालु मोहल्ला निवासी निखिल सोमवार शाम को अपने परिवार के साथ हांसी रोड स्थित नहर पर गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के लिए जा रहे थे। जब यात्रा सेंट्रल पार्क के पास पहुंची तो निखिल अपने दो से तीन दोस्तों के साथ पानी पीने के लिए यात्रा से अलग हो गया।
इसी दौरान एक सात-आठ युवकों ने तेजधार हथियार व चाकू से उस पर हमला कर दिया। घायल निखिल राजकीय कॉलेज का छात्र है। आनन-फानन में घायल को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। निखिल के पेट व कमर में चाकू लगे हैं। मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल युवक के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें