फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन क्लास के व्हाट्सएप ग्रुप में नवोदय विद्यालय के काउंसलर ने डाली अश्लील फोटो, बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम (भिवानी)। जवाहर नवोदय विद्यालय के काउंसलर ने रविवार रात को ऑनलाइन क्लास के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो (जीआईएफ) पोस्ट कर दी। मामला संज्ञान में आने पर स्कूल के प्राचार्य ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने प्राचार्य की शिकायत पर काउंसलर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही काउंसलर को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय देवराला में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए बनाए गए ग्रुप में रविवार रात 12:50 बजे पर काउंसलर जयदीप श्योराण ने अश्लील फोटो (जीआईएफ) पोस्ट कर दी। मामला सामने आने से अफरातफरी मच गई है। ग्रुप में आठवीं कक्षा के बच्चों के अलावा अभिभावक और विद्यालय के स्टाफ के सदस्य जुड़े हुए हैं। इस पर स्कूल के प्राचार्य ने पुलिस को घटना के बारे में अवगत करवाया और उसके खिलाफ लिखित में शिकायत दी। दूसरी ओर उन्होंने काउंसलर को तुरंत प्रभाव से बर्खासत (टर्मिनेट) भी कर दिया। तोशाम थाना प्रभारी जयसिंह यादव ने बताया कि प्राचार्य द्वारा ऑनलाइन क्लास के लिए छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील जीआईएफ डालने की शिकायत की है। प्राचार्य की शिकायत पर आईटी एक्ट कर तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
स्कूल में अनुशासन भंग नहीं किया जा सकता
आठवीं कक्षा के बच्चों की पढ़ाई के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में काउंसलर द्वारा अश्लील जीआईएफ डाले जाने की शिकायत पुलिस को दी गई है और उसे बर्खास्त भी कर दिया गया है। स्कूल में अनुशासन को किसी भी प्रकार से भंग नहीं किया जा सकता। बच्चों के ग्रुप में इस तरह की वीडियो या फोटो डाले जाने पर तुरंत कार्रवाई की गई है। स्कूल प्रशासन इस विषय में पूरी तरह गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेंद्र गोयल, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, देवराला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें