फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से यूपी बॉर्डर तक नशीला पदार्थ पहुंचाने के लिए ट्रक चालक को मिलते थे 20 से 30 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राजस्थान से यूपी बॉर्डर तक नशे का पदार्थ पहुंचाने में प्रति चक्कर ट्रक चालक को 20 से 30 हजार रुपये मिलते थे। यह खुलासा आरोपियों से पूछताछ में हुआ है। सीआईए द्वितीय की टीम ने शनिवार को गांव निमड़ीवाली के समीप मसूर की दाल से भरे ट्रक के अंदर भारी मात्रा में नशे का पदार्थ बरामद किया था। पुलिस ने ट्रक चालक व क्लीनर को भी काबू किया था। सीआईए की टीम ने आरोपियों से 505 किलो 738 ग्राम डोडा पोस्त व दो किलो 962 ग्राम अफीम बरामद की थी, जिसकी कीमत करीब 28 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि भिवानी के रास्ते नशे के पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुहिम चलाई हुई है। नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ के लिए भी पुलिस सक्रियता से लगी है। सीआईए द्वितीय के प्रभारी ललित कुमार के नेतृत्व वाली टीम के इंचार्ज एएसआई राकेश कुमार के साथ सीआईए ने गांव निमड़ीवाली के समीप ट्रक को जांच के लिए रोका। ट्रक के अंदर मसूर की दाल भरी हुई थी, जो राजस्थान से पंजाब जा रही थी। ट्रक की तलाशी के दौरान अंदर से 2 किलो 962 ग्राम अफीम बरामद की गई। ट्रक में भरे हुए 800 दाल के कट्टों को गहनता से चेक करने पर उनमें से 34 कट्टों में डोडा पोस्त बरामद किया गया। इसका वजन करने पर 505 किलो 738 ग्राम पाया। ट्रक चालक की पहचान परमजीत सिंह उर्फ काला वासी पंजोखरा अंबाला व क्लीनर बलदेव सिंह वासी मोहाली के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद की अफीम की कीमत करीब तीन लाख व डोडा पोस्त की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी है। पुलिस पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि उसे प्रति चक्कर नशीला पदार्थ लाने के लिए 20 से 30 हजार रुपये मिलते थे। ये नशीला पदार्थ उसे राजस्थान से लाकर यूपी बॉर्डर तक पहुंचाना था, जबकि दाल को पंजाब लेकर जाना था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उनका रिमांड हासिल किया है। इस दौरान उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें