फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में काटे बीड़ी-सिगरेट पीने वालों के चालान

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में धूम्रपान करने वालों के चालान करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। धूम्रपान निषेध नियमों को धुएं में उड़ाने वालों पर स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कार्रवाई की। जिला धूम्रपान निषेध कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागरिक अस्पताल परिसर में बीड़ी-सिगरेट पीने वालों पर शिकंजा कस दिया। टीम नियमों के धुएं के छल्ले बनाकर उड़ाने वालों के पास पहुंची और उनके हाथ में जुर्माने की रसीद काटकर थमा दी और भविष्य में सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान नहीं किए जाने की भी सख्त नसीहत दी।
विज्ञापन

वहीं बिना मास्क नागरिक अस्पताल में घूमने वालों को भी सख्त चेतावनी देकर छोड़ा और उन्हें मास्क मुहैया कराए। जिला धूम्रपान निषेध कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य निरीक्षक सुनील कुमार, स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश प्रसाद जांगड़ा ने पब्लिक हेल्थ नर्स ओमपति के साथ नागरिक अस्पताल में मंगलवार को धूम्रपान निषेध के तहत जांच अभियान चलाया। इस दौरान बीड़ी-सिगरेट पीने वालों से धूम्रपान का सामान जब्त किया और उनको जुर्माना की रसीद भी थमा दी। टीम ने करीब सात से आठ लोगों के चालान काटे। इस दौरान कई लोगों ने जुर्माने से बचने के लिए भी टीम के सामने गुहार लगाई। स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश प्रसाद जांगड़ा ने कहा कि सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य के निर्देशानुसार धूम्रपान निषेध कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थलों पर गुटका, पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट का सेवन करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा है। टीम ने नागरिक अस्पताल के आपात विभाग, ओपीडी के अलावा सभी वार्डों में निरीक्षण कर धूम्रपान करने वालों के चालान किए हैं। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें