फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ताल : गड्ढों में हादसों का डर, नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

विज्ञापन
अग्रसैन चौक पर एचएचएआई की सड़क में बारिश के बाद गहरे बने गड्ढ़े। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नेशनल हाईवे पर बने जानलेवा गड्ढों से हादसों का डर है तो नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे अहम सवाल तो करोड़ों का बजट भी पानी की तरह बहाया जा रहा है, फिर भी लोग यह नहीं जान पर रहे हैं कि सड़क में गड्ढे हैं या फिर गड्ढों में सड़क।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर हाल ही में हुई बारिश के बाद मलबा डाला गया है, जिसमें कीचड़ और फिसलन से वाहन भी पलट रहे हैं। दो दिन पहले बनाई गई हाईवे की सड़क पर तो तारकोल की लेयर बिछाई गई थी, वह भी टूटकर बिखर चुकी है, जिसमें समझ नहीं आ रहा है कि इसमें तारकोल मिला है या फिर ये कोरा रेत।
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। करीब साल भर से इस सड़क पर वाहन गड्ढों के अंदर हिचकोले खा रहे हैं। अग्रसेन चौक से लेकर बावड़ीगेट, दादरी गेट, हनुमान ढाणी, हालुवास गेट से लोहारू रेलवे ओवरब्रिज तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। दो दिन पहले ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने अग्रसेन चौक से बावड़ी गेट तक सड़क की सिंगल लेयर डाली थी, लेकिन बारिश के तुरंत बाद इस सड़क की लेयर ही गायब हो गई। वहीं पार्षद ईश्वर मान ने हाईवे पर नई सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने हाथों से नई सड़क उखाड़कर दिखाई, जो रेत की तरफ हाथों से फिसल रही है, जिसमें तारकोल का तो नामोनिशान तक नहीं दिख रहा है। पार्षद ईश्वर मान बोले कि गुड गर्वनेंस की सरकार मेें हाईवे का यह हाल है तो आखिर शहर का विकास कैसे होगा।
विज्ञापन

अगर ऐसे होगा शहर का विकास तो कितने दिन टिकेंगी ये सड़कें
पार्षद ईश्वर मान ने बावड़ीगेट क्षेत्र में दो दिन पहले बनाई गई हाईवे की सड़क को हाथों से उखाड़कर दिखाया। उसने बताया कि इस सड़क में हल्की सी एक लेयर पहले बनी सड़क पर बना डाली। जिसे रोड रोलर से दबा दिया। लेकिन मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश में ये सड़क ही गायब हो गई, जबकि पुरानी खस्ताहाल सड़क बाहर साफ दिखाई देने लगी। नई सड़क सिर्फ दो दिन भी नहीं चली। जबकि इस सड़क पर करोड़ों रुपयों का बजट खर्च किया जा रहा है। उनका आरोप है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने सिर्फ सड़क निर्माण में लीपापोती की है, जबकि इसकी गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया है। हाईवे के इस हिस्से में तीन साल के अंदर तीसरी बार सड़क बनाई जा रही हैं, जबकि हर बार सड़क निर्माण में अलग-अलग बजट खर्च किया गया है।
पांच किलोमीटर की सड़क में 350 से अधिक जानलेवा गड्ढे
नया बस स्टैंड से अग्रसेन चौक होते हुए लोहारू रोड रेलवे ओवरब्रिज तक करीब पांच किलोमीटर लंबी हाईवे की सड़क में करीब 350 से अधिक जानलेवा गड्ढे बने हैं। इन गड्ढों को दर्जनों बार मलवा, रोडे व पेचवर्क के जरिये भरने की कोशिश की गई है, मगर एक ही झटके में ये गड्ढे फिर से अपने पुराने स्वरूप में आ जाते हैं। जिनमें रोजाना ही वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
खतरे से खाली नहीं हाईवे का सफर, क्षतिग्रस्त हो रहे वाहन
नया बस स्टैंड से लोहारू रोड तक जाने वाले दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे का शहरी दायरे की सड़क का सफर खतरे से खाली नहीं है। खस्ताहाल सड़क पर चलने के दौरान भारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। क्योंकि जब ये वाहन सड़क में बने गड्ढों में फंसते हैं तो उनके पुर्जे हिल जाते हैं। कई फंसे वाहनों को तो दूसरे वाहनों की मदद से ही निकालना पड़ता है।
सिंगल लेयर को नुकसान, दुरुस्त करवा जाएगा
अग्रसेन चौक से बावड़ी गेट क्षेत्र में बनाई जा रही सड़क अभी फाइनल नहीं बनी है, इस पर केवल तारकोल की सिंगल लेयर डाली गई है, जिसके ऊपर फाइनल लेयर डाली जाएगी। सड़क निर्माण के बाद तीन साल तक एजेंसी द्वारा ही इसका रखरखाव किया जाएगा। बारिश में कुछ हिस्से में सिंगल लेयर में नुकसान हुआ है, जिसे दुरुस्त कराया जाएगा। सड़क निर्माण पूरी गुणवत्ता व निर्धारित मापदंड के अनुसार ही हो रहा है।
विज्ञापन

- नारायण, जेई, दिल्ली-पिलानी नेशनल हाइवे अथॉरिटी, रोहतक मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें