भिवानी। इनसो ने मंगलवार को प्रदर्शन कर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र नेताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार विश्वविद्यालयों की स्वायतत्ता खत्म करने का कानून लाने जा रही है। यदि विश्वविद्यालयों की स्वायत्ता खत्म हुई तो यहां पर प्रदेश सरकार अपने अनुरूप भर्तियां एवं फैसले लागू करेगी, जिसके बाद एचपीएससी व एचएसएससी की तरह विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला होगा, जिसके विरोध में इनसो द्वारा प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया और स्वायतत्ता खत्म करने के निर्णय को वापिस लेने की मांग की गई।
इनसो प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन जताई ने कहा कि यदि विश्वविद्यालयों की स्वायत्ता खत्म हुई तो इनसो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करते हुए प्रदेश सरकार की जड़े हिलाने का काम करेगा। इनसो जिला अध्यक्ष सेठी धनाना ने कहा कि आज इस कानून का विरोध नहीं हुआ तो छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा, इसलिए इनसो ने विश्वविद्यालय स्वायतत्ता खत्म करने के विरोध में है। इस अवसर पर नितिन सैन, रजत तंवर, तरुण शर्मा, सौरभ बामला, रजत बामला, इनसो मुख्य मीडिया प्रभारी जोनी, अजय गुज्जर, सचिन इंदौरा उपस्थित रहे।