फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ट्रैक्टर बेचने के नाम पर लगाया 77500 रुपये का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव कलिंगा निवासी एक युवक को ऑनलाइन ट्रैक्टर खरीदना महंगा पड़ गया। युवक ने ऑनलाइन ट्रैक्टर खरीद के नाम पर 77500 रुपये का भुगतान कर दिया, लेकिन इसके बावजूद भी उसे ट्रैक्टर नहीं मिला। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कलिंगा निवासी बबलू ने बताया कि गत 12 सितंबर को फेसबुक पर उसने एक मैसेज देखा था, जिस पर ट्रैक्टर बेचने की सूचना दी। उस पर दर्शाये नंबर से संपर्क साधा तो आरोपी से ट्रैक्टर खरीद को लेकर सौदा तय हो गया। इसके बाद उसके आधार कार्ड व फोटो मांगा तो व्हाट्सएप पर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने ट्रैक्टर की आरसी की कॉपी व्हाट्सएप पर भेजी जो जींद के नरवाना निवासी प्रदीप के नाम थी। आरोपी ने उससे 8 हजार रुपये मांगे। उसने ये राशि गांव में ही एक सीएससी संचालक से गूगल पे के जरिये बताए गए खाते में डलवा दिए। इसके बाद फिर 540 रुपये मांगे, वे भी खाते में डलवा दिए। इसी प्रकार 25 हजार, साढ़े 16 हजार रुपये भी खाते में डलवाए गए। बावजूद इसके भी आरोपी ने फिर से 50 हजार रुपये की मांग कर दी। इस पर उसने कहा कि ट्रैक्टर उसके गांव में लेकर आओ फिर वह बाकी रुपये कैश दे देगा, लेकिन इसके बाद आरोपी का फोन बंद आ रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें