फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कितलाना टोल के नजदीक सड़क हादसे में बाइक सवार मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मामला शनिवार दोपहर करीब एक बजे का है। पुलिस को दिए बयान में रोहतक के प्रजापति मोहल्ला निवासी प्रमोद ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका छोटा भाई 26 वर्षीय रवि भिवानी ऑटो मार्केट में गाड़ी मिस्त्री का काम करता था। दुकान पर अधिक काम होने के कारण वह दो दिन से भिवानी रह गया था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह किसी काम से अपनी बाइक पर चरखी दादरी जा रहा था। जब वह कितलाना टोल पर पहुंचा तो अचानक ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर पुलिस थाना से एचसी सुमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची।
दो साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
प्रमोद ने बताया कि वे दो भाई और एक बहन है। छोटा भाई रवि शादीशुदा है और उसकी महज दो साल बेटी गुंजन है। अचानक से हुए सड़क हादसे में दो साल की मासूम ने अपने पिता को खो दिया और ललिता ने अपना पति खो दिया।
विज्ञापन

वर्जन
कितलाना टोल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रोहतक निवासी रवि की मौत हो गई। मृतक के भाई प्रमोद के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- सुमित कुमार, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें