फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की रेगुलर छात्रा को दिया रीअपीयर का पेपर

विज्ञापन
परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र दिए जाने की जानकारी देते नारायण दत्त और उनकी बेटी आशा लता। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू रोड स्थित आदर्श रिहैबिलिटेशन सेंटर व स्पेशल स्कूल में शनिवार को बीएड रेगुलर और रीअपीयर का परीक्षा केंद्र था। परीक्षा के दौरान स्टाफ की भारी लापरवाही सामने आई है। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को गलत पेपर बांट दिया गया। जो विद्यार्थी रेगुलर की परीक्षा देने आए थे, उनको रीअपीयर का पेपर दिया गया।
विज्ञापन

शहर के लक्ष्मीनगर निवासी छात्रा आशा लता ने बताया कि उसका परीक्षा केंद्र भी आदर्श रिहैबिलिटेशन सेंटर व स्पेशल स्कूल में था। उसकी रेगुलर की परीक्षा थी और उसे रीअपीयर का प्रश्नपत्र दे दिया गया। आशा लता ने बताया कि उसने लगभग पूरा पेपर भी कर दिया। मगर परीक्षा का समय खत्म होने से आधे घंटे पहले उसे पता चला कि उसे गलत प्रश्नपत्र दिया गया है। आशा लता ने बताया कि उसने अधीक्षक को इस बारे में सूचना दी तो उन्होंने कहा कि इस बारे में यूनिवर्सिटी को सूचना देनी होगी। छात्रा के पिता नारायण दत्त ने बताया कि जब इसके बारे में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा में बात की गई तो सेंटर में ही शिकायत देने की बात कही गई। नारायण दत्त ने कहा कि एक तो प्रश्नपत्र गलत दे दिया और अब उन्हें भटकने पर मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

ठीक प्रश्नपत्र दिया
सभी परीक्षार्थियों को ठीक प्रश्नपत्र दिए गए थे। किसी ने कोई शिकायत भी नहीं की है। अगर किसी ने ऐसा आरोप लगाया है तो वह गलत है।
- राजेश श्योराण, डायरेक्टर, आदर्श रिहैबिलिटेशन सेंटर व स्पेशल स्कूल।
कुछ गलत नहीं
पेपर किसी भी प्रकार का गलत नहीं दिया गया था। इस केंद्र में दोनों शिफ्ट में करीब 400 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।
- डॉ. पवन गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक, सीबीएलयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें